
डौंडी – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत देश आजादी को अमृत महोत्सव के रूप मनाया गया एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। लेकिन डौंडी नगर में संचालित सरकारी ग्रामीण बैंक में नियमतः सुबह समय ध्वजारोहण किया ही नही गया। हमारे द्वारा इसकी जानकारी शेयर किया गया तब कही जाकर यहां के केवल एक कर्मचारी गुजराती मिक्चर युवक के साथ ध्वजारोहण करते नजर आ रहे है। वही शेष समस्त स्टाप की गैरहाजिरी पर सवालिया निशान उठ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा कि क्या देश भक्ति की जगह ये कर्मचारी अपने मनमर्जी के साथ दोपहर में झंडा फहराएंगे और अपने बड़े कृत्य को छुपाने इस तरह का पर्दा डालेंगे। गौरतलब है कि 15 अगस्त को डौंडी नगर में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी बावजूद ग्रामीण बैंक को छोड़ सभी शासकीय कार्यालयों नगरपंचायत व गांव गलियों में देश की आन बान शान तिरंगा को पूरे जोश के साथ फहराया गया।

क्या कहते है जनप्रतिनिधि
डौंडी में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पर सुबह ध्वजारोहण नही किया गया था। दोपहर में ध्वजारोहण करने की जानकारी हो रही है। जिससे प्रतीत हो रहा कि यहां के अधिकारी अपने जिम्मेदारी ना निभाकर आजादी के अमृत महोत्सव की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्योंकि अधिकारी CG 24 आजतक में समाचार लगने के बाद आये और शेष स्टाप नदारद रहे व ध्वजारोहण किया ऐसे अधिकारी और वहां के कर्मचारियों के खिलाफ बैंक प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज न फहराने के लिए कानून सम्मत कार्यवाही करना चाहिए
विक्रम धुर्वे सांसद प्रतिनिधि
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904