

भारत स्काउट एवं गाइड का विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय तृतीय सोपान निपुण का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना के साथ शिविर प्रारंभ हुआ । यह शिविर ज़िला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर तथा अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया हैं। विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान के शिविर संचालक मिलन सिन्हा ने स्काउट गाइड छात्रों का स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा राज्य पुरस्कार मे लॉग बुक कैसे लिखें इस पर विस्तार से बताएं। विकासखंड प्रशिक्षक मंडल डौंडीलोहारा ने प्रवेश ,नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, चिन्ह सैल्यूट, बाया हाथ मिलाना, तथा स्काउट गाइड रोवर रेंजर के गणवेश की जानकारी, राष्ट्रध्वज, भारत स्काउट गाइड ध्वज, विश्व स्काउट गाइड ध्वज, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान,प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना,पयोनियरिंग, बी पी सिक्स के बारे में स्काउट गाइड छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर अतिथि के रूप में गिरीश चंद्राकर जिला मुख्य आयुक्त, सुभाष पुसतकर अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद, डी आर पीकेश्वर उपाधयक्ष जिला संघ बालोद, भुवन सिन्हा जिला प्रशिक्षण आयुक्त, अरविंद सोनी जिला सचिव, प्रेमलता चंद्राकर सहायक जिला संगठन आयुक्त गाइड , उपस्थित थे। गिरीश चंद्राकर ने स्काउट, गाइड के छात्रों को कहा कि प्रशिक्षक मंडल द्वारा जो भी सिखाया जा रहा है उसे अच्छी से लगनपूर्वक सीखे और राज्य पुरस्कार प्राप्त करने को कहा । सुभाष पुसतकर ने स्काउट गाइड को यातायात के नियमो से अवगत कराया एवम राज्य पुरस्कार परीक्षा हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर के 84 स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, लूणकरण ठाकुर, अनिता सिंह प्राचार्य, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,अश्वन साहू , प्रधानपाठक द्वय शशि श्रीवास्तव,छगन बंसोंर,का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षक मंडल में मिलन सिन्हा, भोला राम साहू,भागवत साहू,नोम साहू खिलेश्वर गंजीर ,रेणुका साहू छायानंदा ,किरण गिरी गोस्वामी ,आर एन राणा, चंद्रशेखर आडिल, हिमा देवहारी, वोमेश्वरी का सहयोग रहा।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904