
डौंडी – नगर पंचायत डौंडी की वार्ड नंबर 4 में वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष वार्ड एवम नंबर 4 के पार्षद पति श्री अजय चौहान वार्ड वासियों से रूबरू हुए जिसमें सबसे गंभीर समस्या भारी वर्षा के कारण लोहागढ़ तालाब पूरा भर गया है और पानी ओवरफ्लो होकर घरों तक पहुंच रहा था जिस पर अजय चौहान ने तुरंत नगर पंचायत के अधिकारियों से चर्चा करके इस समस्या के बारे में अवगत कराया एवं मछुआ समिति को बुलाकर ओवरफ्लो गेट जिसमें पूरा कचरा भर गया था उसको साफ कराया गया जिससे अब पानी की निकासी होने से वार्ड में पानी जाने का खतरा नहीं रहेगा ज्ञात हो कि इससे पहले एक बार तालाब में पानी लबालब भर जाने से पानी वार्ड के घरों में भर गया था और कई मकान ढह गया था
अभी समस्या का तुरंत निराकरण होने से वार्ड वासियों ने पार्षद रेखा चौहान एवम अजय चौहान जी का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया
वार्ड वासियों में सोनू देवहारी, शशि साहू, लेखनी देशमुख, कामेश्वरी विश्वकर्मा, मिथलेश साहू, लूनिया भुआर्य, शंकर लाल, टिकेश धुर्वे,रिंकू मरकाम, चमेली देवहारि, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904