
डौंडी – यदुवंश के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर नगर के आमाड़ार पारा राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 05 में यादव समाज द्वारा मूर्ति स्थापना पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया गया l वही रात्रि में
महिला रामायण मंडली, पिस्दा पारा डौंडी द्वारा रामायण पाठ रात्रि 12 बजे तक किया गया और कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोउल्लासपूर्ण मनाया गया l
शनिवार को 10 बजे हवन पूजन कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12 बजे भंडारा का कार्यक्रम यादव समाज द्वारा आमाडारपारा में रखा गया। दूसरे दिवस भी शनिवार रात्रि
रामायण महिला मंडली, बेलरगोंदी द्वारा रामायण पाठ का कार्यक्रम रखा गया था l तथा
रविवार को 12 बजे से भगवान श्रीकृष्ण जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अपने मोहल्ला के घाट पर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया l इस वार्ड के यादव समाज द्वारा लगभग 10 वर्षो से लगातार अपने इष्टदेव श्री कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष बड़े हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाकर सामाजिक परंपरा को बनाए रखे हुए हैं और भविष्य में भी ऐसे ही आयोजन किया जाता रहेगा l
इस कार्यक्रम का आयोजन यादव समाज के सहयोग और संरक्षक सहदेव , किशोर यादव के मार्गदर्शन और युवा पीढ़ी के नेतृत्व में अध्यक्ष भावेश यादव, उपाध्यक्ष हिंसाराम यादव, सचिव छन्नू यादव कोषाध्यक्ष दीपक यादव, संदेश वाहक गौकरण यादव महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण और समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया l वही समस्त जनमानस यह पर्व हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं क्योंकि सभी मुरलीधर लीला रचियता कृष्णा से मोहित हैं l जिला के 11 सर्किलों के सदस्यों और डोंडी यादव समाज द्वारा जिला कार्यकारिनी सदस्यों व डोंडी के समस्त नागरिको को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई l दूसरी ओर डौंडी ब्लाक के समस्त ग्रामो में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम रही।
विवेकानंद हाई स्कूल में संस्था व बच्चो ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी
नगर के विवेकानंद हाई स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोउल्लास मनाया गया। पालक समिति अध्यक्ष ममता जैन द्वारा श्री कृष्ण के छायाचित्र पर पूजा अर्चना किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा राधाकृष्ण की आर्कषक वेशभूषा धारण कर मनमोहक नृत्य से उत्सव मनाया। इस दौरान शाला संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुरीली कुर्सी दौड़ हाई स्कूल स्तर पर बालक वर्ग से विवेक,रुद्र, लोकेश्वर, बालिका वर्ग से टेमिन गीतांजलि, दुर्गेशनंदिनी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। पूर्व मा. विभाग से लविस, वैभव , महावीर मुस्कान, कशिश, संजीवनी तथा मटका फोड़ प्रतियोगिता में गौरावप्रकाश, धैर्य, चिराग, तमन्ना और राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में समर- शिवांगी, सौरभ- वंदिता, प्रियांशू- माही क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों को उपहार ममता जैन द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में शाला शिक्षक एच के लेनपाण्डे, श्यामसिंह दावरे, नेमीचंद, गौराम नेताम, बिन्नी ठाकुर, ममता भुआर्य, ठाकुर, भुवनेश्वरी साहू, हेमलता यादव, संगीता, पूर्णिमा व निगम उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904