
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर गृहमंत्री कार्यवाही के लिए कर रहे निर्देशित
कांग्रेस शराबबंदी वादे को कब करेगी पुरा प्रदेश को है इंतजार
दल्लीराजहरा/डौण्डी, 22 अगस्त। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश की हालात ऐसे हो चली है की प्रदेश के गृहमंत्री को अपराध में लिप्त लोगों की लिस्ट को थानेदार को देकर कार्यवाही के लिए निर्देशित करना पड़ रहा है इससे साफ प्रतित होता की प्रदेश में कानून का राज नही जंगलराज चल रहा है उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे बताया की गृहमंत्री के गृह जिले में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है तो बाकी जिले का क्या हाल होगा इसे एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी समझ सकता है। सांसद प्रतिनिधि ने यह भी बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की दुहाई देते है इसके विपरीत छत्तीसगढ़ तेजी से नवा अपराधगढ़ बन रहा है सट्टा शराब जुआ उठाईगीरों लूट की बारदात हत्या जैसे प्रकरण प्रदेश में तेजी बढ़ा रहे हैं प्रदेश सरकार के तमाम फरमान व प्रयोग तुगलकी साबित हो रहे हैं कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाकर कर अपराधी प्रदेश सरकार के सामने रोज चुनौती पेश कर रहे हैं इसके लिए गृहमंत्री को खुद सामने आना पड़ रहा है श्री ध्रुवे विज्ञप्ती के माध्यम से यह भी बताया की दल्लीराजहरा डौण्डी मार्ग से चिखली मार्ग में आये दिन लूट की घटना को अपराधी तत्व अंजाम देते रहते हैं अभी परसो 18 अगस्त की ही घटना को देख लिजिए डौण्डी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम चिखली मोड़ पर ग्राम ठेमा निवासी जनक लाल कावर पर कुछ अपराध से जूडे लोगों ने लूटपाट की नियत से इनके सर में प्राणघातक हमला कर लहूलूहान कर दिया और इसका सबसे बड़ा कारण सट्टा, जुआ, शराब की बढ़ती लत है। यहां तक स्कूली बच्चों तक जुआ सट्टा में लिप्त पाये जाते हैं शराब की बात तो छोड़ दिजिये कांग्रेस राज के लगभग साढ़े तीन साल में शराब दुकान बंद होने के बजाय तेजी से बढ़ते जा रहे हैं प्रदेश सरकार गंगाजल की कसम खाकर शराब बंदी के वादे को कब पुरा करेगी प्रदेश को इसका इंतजार है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904