
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम कुसुमकासा में तीज पर्व मनाने के लिए आए हुए बहनों एवं दीदियों का करू भात खिला कर सभी का सम्मान किया गया लगभग 800 महिलाएं करू भात खा कर अपने आपको धन्य माना, लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया जनपद सदस्य श्री संजय बैस ने प्रत्येक बहनों को श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया और और बड़ी बहनों ने उसे आशीर्वाद भी दिया, ये आयोजन पिछले कई वर्षो से चल रहा है पर कोरोना महमारी के चलते पिछले दो वर्षो से यहां आयोजन नही हो पा रहा था पर दो वर्ष के बाद आयोजन से सभी बहने खुश नजर आई अपने पुराने साथियों को एक साथ देख कर उनका यहां आनंद दुगुना हो गया जनपद सदस्य संजय बैंस बताया की हम प्रत्येक वर्ष तीज पर्व पर करू भात का आयोजन करते है शिव जी की आरती के पश्चात सभी बहने एक साथ सामूहिक रूप से भोजन करते है और अपने पुराने मित्रों को एक साथ पाकर खुशी भी दुगुना हो जाता है इस आयोजन में सभी ग्राम वासी मिल जुलकर सफल बनाते हैlइस आयोजन में श्री अवध राम पिस्दा, श्री शंकर लाल पिस्दा, श्री पति राम चुरेंद्र, श्री नंदकिशोर पिस्दा, श्री मंजू लाल धनकर, श्री गोविंद सिन्हा, श्री लखन गिरी गोस्वामी, श्री सोमनाथ रावटे, श्री लेडिया सर जी, श्री रवि यादव। श्री राजू लाल सिन्हा, श्री गांधी सिन्हा श्रीमती पवारा बाई कोठारी।इन सभी के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम को सभी ने बहुत सराहा और भविष्य में इस तरह का आयोजन होना चाहिए जिससे बहनों में प्यार बढ़ता है, और अपनत्व का रास्ता बनता है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गांव के बुजुर्ग महिलाओं ने भी करु भात खा कर अपने आप को धन्य माना और कहा इस तरह की सामूहिक भोजन से हमें जो आनंद मिला है हम उसे अपने जीवन में कभी नहीं भूलेंगे साथ ही सभी को आशीर्वाद प्रदान किया


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904