google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नि ने की आत्महत्या आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.07.2022 को मृतिका स्वीप्ती जो अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना थाना में प्राप्त होने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्ग दर्शन में प्रकरण की जांच प्रारंभ किया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से प्रकरण की जांच दौरान्‌ मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालक मजिस्ट्रेट दल्‍्लीराजहरा द्वारा किया गया तथा शासकीय अस्पताल चिखलाकसा से मृतिका के शव का पी. एम. कराया गया एवं मृतिका के वारिसानों, गवाहों से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया। मृतिका के वारिसानों द्वारा तथा साक्षीयों के द्वारा बताया गया कि मृतिका एवं आरोपी आशीष खोण्डे दोनों प्रेम विवाह किये थे। विवाह के पश्चात्‌ मृतिका अपने पति आशीष खोण्डे के साथ सारंगढ़ चली गई थी, इसी दौरान्‌ आरोपी द्वारा मृतिका के पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांग को लेकर एवं चरित्र पर शंका करके अपनी पत्नि मृतिका से आये दिन लड़ाई-झगड़ा मारपीट व गाली-गलौच कर विवाद किया जाता था, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 30.07.2022 को फोसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में मृतिका के वारिसानों, गवाहों के कथन, पी. एम. रिपोर्ट तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी आशीष खोण्डे का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा-304 (बी) भादवि. अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तद्उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपनी पत्नि,/मृतिका को उनके पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांय को लेकर एवं चरित्र पर शंका करके लड़ाई-झगड़ा मारपीट कर प्रताड़ित करना स्वीकार किया गया। तद्उपरांत आरोपी को आशीष खोण्डे, निवासी 256 चौक दल्लीराजहरा को विधिवत्‌ गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री मनोज तिर्की एवं थाना राजहरा से सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन एवं कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कृष्णा शर्मा, आरक्षक अरविंद कुमार यादव, सुभाष जाटवर तथा थाना महामाया में पदस्थ सहायक आरक्षक रमेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *