google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही सीएमओ पर पार्षद सलीम खान ने लगाया आरोप,कहा स्वयं का वेतन निकाल रहे वही छोटे कर्मचारियों को वेतन के लाले पढ़ रहे

गुंडरदेही CG 24 आजतक :- गुंडरदेही नगर पंचायत के कांग्रेसी पार्षद सलीम खान व अन्य तीन पार्षदों ने आज गुंडरदेही नगर पंचायत के मामलों को लेकर प्रेसवार्ता की व नगर पंचायत गुंडरदेही में पदस्थ सीएमओ वी जे करुणाकरण देव के ऊपर गंभीर आरोप लगाया सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत के सीएमओ वी जे करुणाकरन देव के द्वारा निकाय के लगभग 31 प्लेसमेंट कर्मचारियों को लगभग 6 लाख पचास हजार रुपये का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जबकि निकाय में पदस्थ सीएमओ हर माह 1 तारीख को अपना वेतन को समय पर निकाल रहे हैं। वह छोटे कर्मचारियों को इनकी कार्यप्रणाली के कारण वेतन के लाले पड़े हुए हैं। पार्षद सलीम खान ने 15 अगस्त को वार्ड 9 में ध्वजारोहण ना होने संबंधी मामलों पर खुलासा करते हुए बताया कि 50 वर्षों के बाद यह पहली बार हुआ है नगर पंचायत गुंडरदेही मैं की वार्ड 09 में ध्वजारोहण नहीं किया गया और इस मामले में सीएमओ गुंडरदेही पूरी तरीके से दोषी हैं पार्षदों को 11:00 बजे ध्वजारोहण की जानकारी दी गई जबकि नियमत 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाता है। मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर पार्षद सलीम खान ने नगर पंचायत सीएमओ के ऊपर छोटे-छोटे बिल वाउचर के द्वारा लाखों रुपए की गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया पार्षद सलीम ने बताया कि आज हमने नगर पंचायत के सीएमओ वी जे करुणाकरण देव को यह स्पष्ट रूप से कह दिया है कि छोटे कर्मचारियों प्लेसमेंट से जुड़े कार्य करने वाले लोगों का अगर 23 तारीख तक वेतन भुगतान नहीं किया गया तो हम लोगों के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करेंगे व नगर पंचायत के मामलों को लेकर पार्षद सलीम खान ने कहा कि जल्द ही विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुंडरदेही नगर पंचायत के सीएमओ व उनके द्वारा किए गए गलत कार्यों को लेकर मुलाकात कर शिकायत करेंगे। आज के प्रेसवार्ता में सलीम खान के साथ संजू सोनकर विजय कोरे संतोषी साहू भी साथ मे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *