
राणाखुज्जी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टंकी निर्माण पर आपत्ती से ग्रामीण हैं नाराज।
देवरीबंगला- देवरी उपतहसील अंतर्गत ग्राम राणाखुज्जी में जल-जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण में रोड़ा अटकाने वाले ग्रामीण के चलते पूरा गांव आक्रोशित हो गए और गुरूवार को सरपंच की पेशी में पुरा गांव उप तहसील पहुंच गया। सरपंच पोषण बाई तारम ने बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टंकी निर्माण हेतु शासकीय भूमि खसरा नं 83 रकबा 0.18 हे. के हिस्से में निर्माण के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा पूरी प्रक्रिया पूरी कर जब निर्माण का समय आया तब ग्राम के रामबिलास पिता मनोहर द्वारा उपतहसील मार्री देवरी बंगला में आकर उक्त भूमि में रास्ता बताकर आपत्ती दर्ज करा दिया गया। जिसके बाद से गांव में जल-जीवन मिशन की पूरी प्रक्रिया कई महिनों से अटकी पड़ी है जिससे गांव की महत्वपूर्ण योजना के रूकने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गुरूवार को इसी मामले में पेशी था जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण नायब तहसीलदार के पास गांव की समस्या से उन्हे अवगत कराया साथ ही जल्द ही उक्त मामले का निराकरण की मांग की है। नायब तहसीलदार दीपिका देहारी ने विवादग्रस्त स्थान पर सीमांकन कर अगले पेशी में मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। उपसरपंच सुभाषचंद्र साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन से गांव में हर घर पेय जल की व्यवस्था होगी पर इस तरह से व्यवधान से गांव का विकास रूक रहा है।
इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच, उपसरपंच पंच सहित ग्रामीण हेमलाल साहू, पूर्व सरपंच अमीरचंद भुआर्य, त्रिवेणी बाई, हिरोबाई, उषाबाई, हिरमत साहू, सुभाषचंद, फेरूलाल तारम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्ति थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904