
थाना अर्जुंदा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही
ज़िला व दीगर जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे
मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह पर थाना अर्जुंदा पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देश एवं श्री सोनसाय मौर्य उप पुलिस अधीक्षक बालोद एवं श्री राजेश बागडे उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुंदा उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक कमलेश रावते, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बनवाली साहू, लेख राम मारकंडे व साइबर सेल प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, विवेक शाही के द्वारा शराब दुकान के सामने से चोरी हुए मोटरसायकल हीरो होंडा हंक क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 की पतासाजी के दौरान दो संदेही डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ किया जो मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए तथा घटना में अन्य दो व्यक्ति रुद्र ठाकुर व अमन का होना बताएं तथा भिलाई मडोदा आदि क्षेत्र से घटना के पूर्व दो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस हीरो होंडा पैशन प्रो की चोरी कर बिक्री करने हेतु छिपा कर रखना बताएं जिसे धूलेश्वर व महेश ठाकुर से धारा 41(1+4) 379,34 भा द वि के तहत जप्त कर अन्य दो आरोपी रुद्र ठाकुर रूद्र व अमन के पतासाजी की जा रही है तथा अपराध के मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 को जप्त कर कीमती 20000 वाजप्ता सुमार किया गया आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904