
मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात विश्व हिन्दू परिषद दल्ली राजहरा के पदाधिकारी,नगर आगमन पर नगर की समस्याओं को लेकर सौपेंगे ज्ञापन

दल्ली राजहरा :- नगर के विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, राजहरा इकाई के द्वारा मुख्यमंत्री के 19 सितम्बर को दल्ली राजहरा आगमन पर मांग पत्र सौपा जायेगा।विहिप के दायित्त्ववान पदाधिकारियों ने आज गायत्री मन्दिर में बैठक कर शहर के महत्त्वपूर्ण विषयो को ज्ञापन में शामिल किया गया है। जिनमे –
१.दल्ली राजहरा को उप जिला, दर्जा व जिले का नाम संयुक्त जिला बालोद-दल्ली राजहरा किया जाए।
- दल्ली राजहरा में केन्द्रीय विद्वालय की स्थापना अविलम्ब की जाये।
- यू पी.एस.सी. एवं पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी हेतु खनिज न्यास मद से फी कोचिंग व लायब्रेरी की स्थापना की जाये।
- घायलों के इलाज हेतु सर्व सुविधा युक्त ट्रामा सेंटर व ब्लड बैंक की स्थापना की जाये।
5- दल्ली राजहरा में बसे समस्त वार्डो (1 से 27 तक) के निवासियों को निःशुल्क पट्टा प्रदान किया जाए। तथा सभी वार्ड के निवासियों को पी.एम. आवास प्रदान किया जाये - 5- नगर कं समी 64 ऑगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जमीन व भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की जाये।
7-दल्ली राजहरा नगर में गोठान का निर्माण कराया जाये।
8- दल्ली राजहरा से राजनांदगांव तक रेल लाईन का निर्माण कराया जाये।
9 -स्थानीय रेलवे स्टेशन में प्रतिक्षालय, सीसीटीव्ही कैमरा व सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जाये। पाकिंग स्टैण्ड तथा अण्डर ब्रीज का भी निर्माण तत्काल कराया जाये।
10 – कौशल विकास केन्द्र की स्थापना हो।
11-बी.पी.एल. व निर्घन परिवारों को शादी, मृत्यु व जन्म के समय 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे। - सेक्टर 09 अस्पताल भिलाई में दल्ली राजहरा के सभी परिवारों व उससे लगे गांवों के परिवारों को खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से उपचार व लाभ मिले।
13 -खनिज न्यास मद की राशि का 50 फीसदी राशि राजहरा नगर के विकास पर खर्च किया जाये।
विहिप पदाधिकारियों ने इस सम्बंध में अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को मुलाकात करने के सम्बंध में जानकारी व सदस्यो की सूची भी सौप दिया है।

आज नगर टोली की बैठक आहूत किया गया जिसमें जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारी बलराम गुप्ता,सत्या साहू,नीलेश विश्कर्मा वही शहर संगठन के शंकर साहू,अर्जुन राय, गणेश निषाद, हरीश बाघ, बजरंग दल से शशांक तिवारी,विजय कुशवाहा,नितिन सहारे, गोलू जायसवाल,श्रीमती जानकी यादव,नन्दा पसीने,रोमाराय,भारती भगत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904