google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आगामी नवरात्रि,दशहरा एवं ईदपर्व को लेकर 24 सितम्बर की संध्या 4 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई


उक्त बैठक में त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात नियमो का ध्यान रखने की बात कही गई ।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, नायब तहसीलदार श्री चौरका, नगर निरीक्षक वीणा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में अपनी बात रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए चयनित स्थान डेम साइड में प्रकाश व्यवस्था सहित हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने बी एसपी प्रबंधन को अवगत करवाया जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने कहा कि दुर्गा माता के लिए बनाये गए पंडाल को बिजली के तारो से दूर हटकर बनाये , ताकि किसी प्रकार की दूर्घटना से बचा जा सके । वही सडको को घेर कर पंडाल न बनाया जाय। दुर्गा समिती के पदाधिकारी अपने अपने वालींटीयर को ड्रेस कोड में नियुक्त करे ताकि सुचारु रूप से व्यवस्था बनी रहे।
वही नगर निरीक्षक विना यादव ने कहा कि जबरन गाडियों को रोक कर चन्दा न लिया जाए। दुर्गा समिति वाले विसर्जन के लिए रुट चार्ट बना कर थाने को सूचित करें।शांति समिति की बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को ईद पर्व पर भी चर्चा की गई जिसमे मुशलिम समाज के सदस्यों ने बताया कि रेल्वे कालोनी स्थित जामा मस्जिद से जुलुस प्रात: 9 बजे निकला जाएगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मस्जिद में समाप्त होगी।
शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *