बालोद :- कल बालोद जिला के गुरुर ब्लॉक के सोहतरा व चिरचारी में गौ तस्करी करते एक बालोद जिले की ट्रक व एक महाराष्ट्र के बड़े वाहन में गौ तस्करी करते कुछ आरोपीयो को विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा जिसमे बड़ी मात्रा में ट्रक में भरे गए गौ माता को बरामद किया गया है। वही पशु तस्करों की क्रूरतापूर्ण कार्यवाही के चलते 5 गायों की मौत ट्रक के अंदर ही हो गया था बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यन्तगिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राज सोनी,सह मंत्री मोनू सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा, बजरंग दल सह संयोजक उमेश सेन,गुंडरदेही अध्यक्ष भरत साहू,गुरुर अध्यक्ष लोकेश साहू,राकेश साहू ने गौ तस्करो को पकड़ने के लिए विहिप व बजरंग दल के युवा सदस्यों को बधाई दी व लगातार गायों के संरक्षण व गौ तस्करी को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यो की तारीफ भी की विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारियो ने इस मामले में दोनों घटनाओं में शामिल लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग पुलिस के अधिकारियों से की है। व कहा है कि एक मामले में बालोद जिला के ही सोरर( मुजगहन) निवासी वाहन मालिक मोहम्मद जावेद का नाम भी इस मामले में आ रहा है। व पशु तस्करी में इसके बड़े ट्रक वाहन का उपयोग भी किया गया है। जिसको पुलिस ने जप्त भी किया है। उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किया जाये। गुरुर व गुंडरदेही, बालोद क्षेत्र में कुछ समय से गौ तस्करी के मामले में तेजी आया है। वही गौसेवकों व हिंदू संगठन के लोगो की सक्रियता से समय समय पर इनको पकड़ा भी जा रहा है। लेकिन वारदातों में कमी नही हो रहा है। इसलिए ऐसे गौ तस्करो, व उनके सरगनाओं को भी पकड़ने की जरूरत है।

गौ तस्करी धर्मान्तरण व अन्य हिंदू विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बालोद जिला में ब्लाक व ग्राम स्तर पर विहिप,मातृशक्ति, व बजरंग दल की समिति गठन में तेजी लाने की बात भी कही गई है। जिससे ऐसे ग़लत कार्यो पर रोक लग सके व आमजन में गौ तस्करी को लेकर उसे रोकने जागरूकता भी जरूरी है।

गुरुर थाना प्रभारी से संगठन की और से बात किया गया है। गौ तस्करों को पकड़ने के लिए तेजी से किये गए उनके प्रयासों की सराहना भी की गई है। वही जिला संगठन की मांग है। कि दोनों मामलों में शामिल वाहन मालिकों पर भी कड़ी कार्यवाही करें ताकि ऐसे घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो :-बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904