google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अभिषेक शुक्ला की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात,गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र का नया बड़ा पार्टी चेहरा

खेरथा भाजपा मंडल के बड़े नेताओं ने जिस प्रकार अभिषेक शुक्ला का पार्टी प्रवेश पर खुशी का इजहार किया है। व अभिषेक शुक्ला के साथ दिखे है। इससे भी क्षेत्र में आमजन में एक संदेश गया है। पार्टी को एक मजबूत नेता क्षेत्र में मिल गया है।

देवरी/गुंडरदेही :-भाजपा प्रवेश करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया।एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देवरी क्षेत्र के युवा नेता व आमजन में काफी लोकप्रिय अभिषेक शुक्ला हाल ही में रायपुर पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।शुक्ला बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े राजनीतिक चेहरे माने जाते हैं अभिषेक शुक्ला का गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा व देवरी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों में मजबूत पकड़ माना जाता है। अभिषेक शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के रायपुर कार्यालय में जिस बड़े लाव लश्कर के साथ अपने समर्थकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है।जिनमे खासकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने खुशी का इजहार तो किया ही है विपक्षी कांग्रेसी खेमे में भी अभिषेक शुक्ला ने सेंधमारी कर काफी संख्या में कांग्रेसियों को अपने साथ भारतीय जनता पार्टी में ले गए हैं। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो निश्चित रूप से अभिषेक शुक्ला के रूप में भारतीय जनता पार्टी को एक और नया युवा चेहरा गुंडरदेही विधानसभा के लिए दावेदार के रूप में प्राप्त हो गया है। और अभिषेक शुक्ला भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते ही संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए लगातार संगठन के कार्यक्रमों में दिख रहे हैं वही उनके समर्थक अपने-अपने ग्रामों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलकर अभिषेक शुक्ला ने उनका आभार व्यक्त किया आशीर्वाद लिया

बड़ी सेंधमारी करेंगे कांग्रेस में अभिषेक शुक्ला :- अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत कॉन्ग्रेस संगठन से करने वाले अभिषेक शुक्ला शुरू से ही काफी दमदार नेता माने जाते हैं ।व जमीनी स्तर पर किसान मजदूर वह युवाओं में बड़ी पकड़ वाले राजनेता कहलाते हैं राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले अभिषेक शुक्ला अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कॉन्ग्रेस संगठन में अभी भी उनके समर्थक बहुत से नेता व कार्यकर्ता वर्तमान में अभिषेक शुक्ला के संपर्क में बताए जाते हैं। जो विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते अभिषेक शुक्ला के साथ खड़े रहेंगे वह एक नई राजनीतिक माहौल आने वाले समय में गुंडरदेही विधानसभा में देखने को मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *