google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आमसभा बुलाकर प्राधिकृत अधिकारी गायब सदस्य किसानों में आक्रोश, देवरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का मामला


देवरीबंगला- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मार्या. में दिनांक 26/09/2022 सोमवार को वार्षिक साधारण आम जलसा की बैठक प्रस्तावित था किंतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजकुमार झा बैठक में नहीं पहुंचे। कृषक सदस्यों ने उनसे संपर्क करने की लेकिन उनका फोन बंद था जिसके बाद सदस्यों ने दोपहर 2 बजे तक उनका इंतजार किया लेकिन उनके नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित हो गया।
इस आमसभा की बैठक में वित्तीय वर्ष दौरान समिति द्वारा प्रस्तावों का अनुमोदन, वर्ष 2021-22 के वित्तीय पत्रक का अवलोकन, 2022-23 के अनुमानित बजट की स्वीकृती, आडिट आक्षेपों का अवलोकन एवं तामिल तथा अन्य विषय प्राधिकृत अधिकारी के अनुमति से प्रस्ताव किए जा सकते थे। जिसके बाद समिति के सदस्यों की आम सहमति से उपरोक्त प्रस्ताव पारित होते।
किसानों में आक्रोश- देवरी में समिति प्रबंधक नहीं होने से प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी और अधिक होती है, जबकी प्रबंधन समिति वर्तमान में भंग है। ऐसे स्थिति में प्राधिकृत अधिकारी की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। सरकार की मंशा है कि किसानों की हित में कार्य हो लेकिन उनके अधिकारी ही उनकी मंशा में पानी फेर रहे हैं।

उप पंजीयक बालोद राजेन्द्र प्रसाद राढिया- प्राधिकृत अधिकारी झा का मोबाईल बंद है, मुझसे भी संपर्क नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *