google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक



बालोद 27 सितम्बर 2022
जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 30 सितम्बर 2022 तक मंगाए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पात्र महिला आवेदक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत अंागनबाड़ी केन्द्र खलारी-01, भुसरेंगा-01, बरबसपुर-01, भोथीपार, परसदा मोखा-01, टिकरी-02, मटेवा-01, ओडारसकरी-03, देवसरा, दनिया, बेलौदी-1, मनहोरा, रेंगाकठेरा-02 और गब्दी-04 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *