
बालोद–राजस्थान के जयपुर में महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में आयोजित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप में बालोद जिले की गुरुर की अनन्या सिन्हा ने गोल्ड मैडल जीता साथ ही इनकी टीम ने पूरा मैच 2-0 से जीत कर ट्राफी पर कब्जा भी जमाया आप को बता दे कि अनन्या सिन्हा संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा एवं भय्या राम सिन्हा की बेटी है जहा अनन्या की इस उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया है वर्तमान में अनन्या रायपुर के राजकुमार कालेज में पढ़ाई कर रही है जहा उनकी टीम हॉकी खेलने जयपुर के महारानी गायत्री देवी स्कूल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप खेलने गई थी जहा उन्होंने गत चैंपियन मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स सोनीपत को फाइनल में 2-0 से हरा दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904