google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चोरी की गयी सभी सम्पत्ति हुई बरामद ,चोरी करने वाले 3 अपचारी बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जिला बालोद (छ.ग.)

थाना राजहरा

थाना राजहरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही !

विवरण

:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आनंद सिंह राजपूत पिता महेश सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 26 रेल्वे कालोनी राजहरा द्वारा दिनांक 08.10.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि दिनांक 06.10.2022 के करीवन रात्रि 12.00 से 01.00 बजे के बीच उसके पड़ोसी प्रशांत कुमार के घर के सामने दो व्यक्ति को खड़े देखकर शंका होने पर पड़ोसी प्रशांत के घर की ओर गया तब आनंद सिंह को देखकर संदीग्ध व्यक्ति भाग गये घर में जाकर देखने पर ताला टुटा हुआ दिखाई दिया, प्रशांत कुमार बाहर नागपुर गया है। जिससे आनंद सिंह ने फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर बताये कि घर में सामान बिखरा पड़ा है तब प्रशांत के बताये अनुसार उसके पलंग में रखे सैमसंग कंपनी का की-पेड मोबाईल, एचपी का लैपटाप, एक गिटार तथा हाथ घड़ी के संबंध में देखने बताने पर आनंद सिंह राजपूत ने सामान को जाकर पलंग में देखा उपरोक्त सामान पलंग में नहीं था। उक्त सामान चोरी हो गया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनिफास एक्का जिला बालोद मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं उनके टीम द्वारा क्षेत्र के संदेहीयों के सकुनत पर लगातार दबिस देकर संदेहियो से पुछताछ करने पर आरोपी मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं उनके 03 नाबालिग साथियो द्वारा चोरी के घटना को अंजाम देना स्वीकार किये तथा चोरी किये गये सामान गिटार, लैपटाप, मोबाईल व हाथ घडी को आपस में बटवारा करके अपने अपने पास रखना बताये जिसे अपने घर से पुलिस को बरामद कराये है आरोपी मो0 आफताब को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि से संघर्षरत बालको को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. वीणा यादव, सउनि विजय जगत, ,हुसैन सिंह ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, प्र0आर0 ईश्वर चंद्राकर, दुष्यंत जाड़े,प्रेम सिंह राजपूत, आर संजय चेलक, आर0 धर्मेंद्र सेन, आर. सुरेंद्र देशमुख, आर.रवि बंजारे, प्रीतम ठाकुर, जीवन नाग, आर0 थानेश ठेमार्य ,संदीप यादव,विवेक शाही तथा थाना स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नाम आरोपी :

  1. मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक साकिनान राजहरा जिला बालोद (छ0ग0 )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *