
बालोद/रायपुर- पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे विलादत की खुशी में जामा मस्जिद बालोद में परचम कुशाई की रस्म अदा कर मुल्क ए हिंद में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जिसके बाद शहर में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य और आकर्षक जुलूस निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पहुची जहां फातिहा के बाद सभी को सिरनी (प्रसाद) का वितरण किया गया।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला गया भव्य जुलूस-
इंसानियत के पैरोकार सरकारे दो आलम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत के अवसर पर इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद के जेरे निगराह में जुलूस ए मोहम्मदी जामा मस्जिद से सुबह 9 बजे निकला। इस जुलूस के आगे आगे समाज के युवा और बच्चे परचमे इस्लाम को लेकर नारे तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षण का केंद्र बने युवा सरकारे दो आलम सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की आमद की खुशी में नात शरीफ गुनगुना रहे थे ।
यह जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर सदर रोड,मधु चौक, जयस्तंभ चौक,घड़ी चौक होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह बिस्किट, चाकलेट,चिप्स,पानी आदि का इंतजाम किया गया था।
जुलूस में सदर शाहिद अहमद खान,ज़ाहिद अहमद खान,अय्युब खान,मो.अबरार सिद्दीकी,मो.अकबर तिगाला,सलीम तिगाला,आफताब अहमद,जमीर अहमद,फिरोज कुरैशी, नासिर खान,अनवर कुरैशी,जफर तिगाला,असरार अहमद सहित मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904