google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने तांदुला जलाशय का किया अवलोकन



बालोद 12 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला जलाशय का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ मुख्य नहर के माध्यम से सिंचाई व भिलाई इस्पात संयंत्र हेतु छोड़े जा रहे पानी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने तांदुला जलाशय में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार हेतु भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *