google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र औंराभांठा और पैरी का किया निरीक्षण शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश



बालोद 13 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा आज बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र औंराभांठा और गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पैरी में पहुॅचकर 01 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल, समुचित साफ-सफाई, किसानों के बैठने की व्यवस्था एवं शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे की धान विक्रय के लिए धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में ड्रेनेज की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, नमी मापक यंत्र व कंाटा-बाट की उपलब्धता एवं सत्यापन की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी को समुचित मात्रा में समिति प्रबंधक को बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *