google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई-दूज के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगाई गई कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी



बालोद 20 अक्टूबर 2022
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने जिले में 24 अक्टूबर को दीपावली, 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं 26 अक्टूबर को भाई-दूज के अवसर पर बालोद जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसीलवार कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अंतर्गत बालोद तहसील के लिए तहसीलदार श्री परमेश्वरलाल मण्डावी एवं नायब तहसीलदार सुश्री चांदनी देवांगन, गुरूर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गंगाधर वाहिले एवं तहसीलदार श्री मनोज भारद्वाज, गुण्डरदेही तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा एवं प्रभारी तहसीलदार श्री गोविंद राम सिन्हा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह अर्जुन्दा तहसील के लिए तहसीलदार श्रीमती ममता टावरी एवं नायब तहसीलदार श्री दीपक चन्द्राकर, डौण्डीलोहारा तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री मनोज मरकाम एवं तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी, देवरीबंगला तहसील के लिए नायब तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर, डौण्डी तहसील के लिए नायब तहसीलदार श्री विनय देवांगन एवं दल्लीराजहरा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री धर्मेश श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *