
# थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला।
# अपह्ता एवं आरोपी को सूरत, गुजरात से किया गया बरामद।
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 02.08.2022 को आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर उर्फ दुर्गेश पिता राजकुमार चन्द्राकर, उम्र 22 वर्ष, साकिन गोरकापार, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ0ग0), थाना रनचिरई क्षेत्र के नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने की अपह्ता के पालक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दिनांक 02.08.2022 को अपराध क्रमांक 91/2022 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी हेतु विभिन्न मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद द्वारा लगातार तकनीकी जांच करते रहे, सायबर सेल बालोद के अथक प्रयास से अल्प लोकेशन सूरत गुजरात का पता चलने पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को तत्काल दिनांक-16.10.2022 को सूरत गुजरात भेजा गया नाबालिग अपहृता एवं आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर उर्फ दुर्गेश पिता राजकुमार चन्द्राकर, उम्र 22 वर्ष, साकिन गोरकापार, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ0ग0) के साथ दिनांक 20.10.2022 को दस्तयाब कर थाना रनचिरई जिला बालोद लाया गया। महिला अधिकारी के द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले जाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाना बताई, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 (2) (ढ) 376(3) भादवि. 4,5(ठ)6/पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। प्रकरण में थाना प्रभारी रनचिरई के द्वारा विधिवत् विवेचना कर आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर उर्फ दुर्गेश पिता राजकुमार चन्द्राकर, उम्र 22 वर्ष, साकिन गोरकापार, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ0ग0) को दिनांक 21.10.2022 के 15.40 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेेजा गया।
आरोपी का नाम:- पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर उर्फ दुर्गेश पिता राजकुमार चन्द्राकर,
उम्र 22 वर्ष, साकिन गोरकापार, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ0ग0)
उत्कृष्ट कार्य- सउनि नरेंद्र कुमार साहू, आर. योगेश सिन्हा, गुलाब किशोर, पिकेश्वर बंजारे, मिथलेश यादव।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904