google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर करता रहा लगातार दैहिक शोषण

  • 05 माह से अपहृत नाबालिक लड़की को नवी मुम्बई से किया दस्तायाब *
  • आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर करता रहा लगातार दैहिक शोषण ०
  • विशेष संसूचना के आधार पर पुलिस टीम भेजी गई थी मुम्बई
  • आरोपी तेजराम साहू को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर बालोद

विवरण :संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र के प्राथी (गुमनाम) ने दिनांक 07.05.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति इसके वैध संरक्षण की संरक्षता से अपहृत कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक 251/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, प्रकरण के कायमी उपरांत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण के नेतृत्व मे टीम गठित कर विशेष संसूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर मुम्बई रवाना किया गया था। जो प्रकरण के पीड़िता नाबालिक लड़की को आरोपी आरोपी तेजराम साहू पिता एधन राम साहू उम्र 23 साल साकिन सुर्रा हाल पिकरीपार थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से उलवे सेक्टर 24 नवी मुम्बई से बरामद कर दस्तायाब किया गया है। पीड़िता ने पूछताछ पर उक्त आरोपी द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देकर लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने पर विधिअनुकूल धारा 366,376(2)(1) भादवि, 4,5(5),6 पॉक्‍्सो एक्ट जोड़कर आरोपी तेजराम साहू को आज दिनांक 21.10.2022 को गिरफूतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश बालोद भेजा गया, बाद न्यायालय आदेश पर जिला जेल बालोद में निरूद्ध किया गया है।

उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरू, सउनि धरम भुआर्य चौकी प्रभारी, सउनि नरेन्द्र साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा , पिपेश्वर बंजारे सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *