
डौंडीलोहारा- नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्य का मतदाता सूची का प्रकाशन कर कार्य प्रारंभ किए। *नगर के शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 09 नवंबर 2022 से 08 दिसंबर 2022 तक* प्रत्येक मतदान केन्द्रों मतदाता सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति नाम जोड़ने संशोधन एवम विलोपन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 कार्यक्रम का संचालन मतदान केन्द्र में अभिहित अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सभी पात्र मतदाताओं का नाम व्यापक रूप से जोड़ने तथा मृत व अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने के कार्य किए जाएंगे। मतदान हेतु निर्धारित आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवती पंजीकरण हेतु पात्र होते हैं। नए मतदाताओं का पंजीकरण व मतदाता सूची में संशोधन व विलोपन संबंधित कार्य हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र में अभीहित अधिकारी, बीएलओ बूथ लेवल अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही है बीएलओ अपने मूल दायित्व के साथ आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य को मतदान केंद्र में उपस्थित होकर संपादित कर रहे हैं। *शासकीय अवकाश 19 नवम्बर एवं 20 नवम्बर 2022 को विशेष शिविर के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र में अभीहित अधिकारी, से प्रारूप 6, 7, 8 प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पात्रता रखने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में पंजीयन करा सकते हैं। डौंडीलोहारा निर्वाचन भाग संख्या 77,78, 79, 80 अभिहित अधिकारी के रूप में द्वय शिक्षक छगन लाल बंसोर एवं अकबर सिंह साहू शिक्षक नियुक्त किए गए हैं ने जानकारी प्रदान की है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904