google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने किया गुरूर में एसडीएम, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण एवं पंजियों का समुचित संधारण करने के निर्देश दिए



बालोद 16 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के पंजी का अवलोकन कर लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने एवं समुचित रूप से पंजियों का संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों से नामंाकन, सीमांकन, बंटवारा, आर.बी.सी.6-4 के राशि की भुगतान के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। श्री शर्मा जनपद पंचायत कार्यालय में पहुॅचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से लंबित पेंशन प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली तथा इसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रकरणों का आॅनलाईन एण्ट्री नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने संबंधित लिपिक के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मनरेगा कक्ष का अवलोकन कर मनरेगा अंतर्गत कुल स्वीकृत कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री गंगाधर वाहिले, जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति आदि मौजूद थे।
क्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *