google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विशेष मतदाता पुनरीक्षण दावा आपत्ति कार्य शनिवार और रविवार को निर्वाचन नामावली मे नाम जोड़ने, सुधारने व विलोपन का कार्य शासकीय अवकाश में भी

डौंडीलोहाराभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 नवंबर दिन बुधवार से सभी मतदान केंद्रों में 1 जनवरी 2023 तक के स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नए युवाओं का व ऐसे मतदाता जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में जुड़ नहीं पाया है उन सभी लोगों का नाम जोड़ने/काटने व सुधारने का कार्य 8 दिसम्बर तक निरंतर सभी मतदान केंद्रों में चलेंगे साथ ही शनिवार 19 नवम्बर एवम 20 नवम्बर रविवार छुट्टी के दिन भी नाम जोड़ने का कार्य होंगे डौंडीलोहारा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र शास प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उक्त जानकारी अभिहित अधिकारी द्वय छगन लाल बंसोर, अकबर सिंह साहू शिक्षक ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *