google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सड़क दूर्घटना की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए



बालोद 22 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने परिवहन, पुलिस एवं राजस्व सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़क सुरक्षा एवं दूर्घटना के रोकथाम हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दूर्घटना के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए ब्लैक स्पॉट वाले जगहों को चिन्हित कर इसकी रोकथाम हेतु ठोस कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट वाले जगहों की सतत निगरानी एवं सुधार करने हेतु लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों को लाने-लेजाने वालेे वाहनों की सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित कर इसकी सतत् माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों एवं अधिक गति वाले वाहनों की नियमित जाॅच कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर पाटा लगाकर समान लगाने तथा ठेला खोमचा लगाकर यातायात बाधित करने जैसे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, जिला परिवहन अधिकारी श्री रावटे सहित यातायात प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
क्रमांक/769/ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *