बालोद 24 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का भुगतान किस्तों में करने की सुविधा दी जा रही है। ताकि विद्युत बिल में बकाया राशि में बढ़ोत्तरी न हो और हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिल सके। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का भुगतान किस्तों में करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता उक्त सुविधा का लाभ लेने अपने नजदीकी विद्युत वितरण कार्यालय में अपना विद्युत बिल लेकर सम्पर्क कर सकते है, जिससे उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904