google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन,प्रतिभागी विजेताओं को किया गया पुरस्कृत


छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से
लेकर बुजुर्गों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
ग्रामीण एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से
किया छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत
जिला स्तरीय आयोजन का हुआ सफल समापन
प्रतिभागी विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
बालोद 24 नवम्बर 2022
जिला मुख्यालय बालोद के सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़िया खेलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं लोक संस्कृति की भी छटा देखने को मिला। इस तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस जिला स्तरीय आयोजन को यादगार बना दिया। इस आयोजन में जिले के हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों केे गेड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, पिट्ठुल आदि छत्तीसगढ़िया एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़िया खेल एवं लोक संस्कृति जीवंत हो उठा। इस आयोजन में खासकर के कामकाजी ग्रामीण बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों ने अपने व्यस्ततम कार्यों के बावजूद छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि उनकी भूमिका केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है। यदि उन्हें अवसर मिले तो वे अन्य क्षेत्रों में भी सफलता के झण्डे गाड़ सकते हैं। इस आयोजन में कामकाजी बुजुर्ग महिलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। जिला मुख्यालय के सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया ओलम्कि का आज सफल समापन किया गया। समापन समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश निरोटी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय आयेाजन के विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के युवाओं को छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों से जोड़ने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर जीत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में महिला एंव पुरूष वर्ग के लिए 0 से 18 वर्ष, 18 वर्ष से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खो-खो, बिल्लस, फुगड़ी, संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, बांटी, भौंरा खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को गोल्ड मैडल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सिल्वर मैडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जिला खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र ठाकुर, स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा सहित अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमीजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *