google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अवकाश दिवसों को छोड़कर नियमित रूप से खोले जाने के निर्देश



बालोद 09 दिसम्बर 2022
शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को अवकाश दिवसों को छोड़कर नियमित रूप से खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत कुल 469 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित है। जिसमें कुल 2,09,479 राशनकार्डधारियों को प्रतिमाह प्राप्त आबंटन अनुसार राशन सामग्री का वितरण किया जाता है। वर्तमान में माह दिसम्बर 2022 के अतिरिक्त अक्टूबर एवं नवंबर 2022 के ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा राशन का उठाव नहीं किया गया है। उनका भी राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 07 दिसम्बर 2022 को जिले के अधिकांश दुकान संचालकों के द्वारा अपनी मांग को लेकर राशन दुकान बंद किये हुए थे। उक्त दिनांक 4,328 राशनकार्ड धारियों को राशन वितरण किया भी गया है । उन्होंने बताया कि ऐसे दुकान संचालक जिनके द्वारा 07 दिसम्बर 2022 को दुकान बंद रखे गए थे, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को पत्र प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *