google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ब्लॉक स्तरीय बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता विकास प्रशिक्षण


समग्र शिक्षा ,एससीईआरटी एवं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाऊंडेशन के संयुक्त सहयोग से बीआरसी भवन में तीन दिवसीय संकुल अकादमिक समन्वयक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर सर जी ए बी ई ओ साहू सर जी और बीआरसी कोटेन्द्र सर जी के अगुवाई में प्रशिक्षण हुआ । मास्टर ट्रेनर शीश राम जी ( दिल्ली ऑफिस
LLF ) एवम नेमू राम साहू अकादमिक समन्वयक की भूमिका में रहे ।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण की एजेंडा इस प्रकार रहा- एफ एल एन् मिशन , निपुण भारत मिशन का उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया, बालोद जिले में कार्य की रणनीतियां, संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति पर चर्चा, ” पढ़ना माने क्या ?” पर गहरी समझ साझा किया गया । बच्चों के सीखने सिखाने के स्तर एवं कौशल विकास हेतु चारखंडीय रूपरेखा – मौखिक भाषा विकास डिकोडिंग पठन और लेखन पर विस्तृत चर्चा करते हुए डेमो (प्रदर्शन) मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागियों द्वारा किया गया ।


प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य संकुल अकादमिक समन्वयक की भूमिका उनके कार्य रणनीतियां और अधिनस्थ शालाओं के शिक्षक का क्षमता वर्धन विकास एवं बच्चों के सीखने सिखाने की मूलभूत कौशल विकास पर सतत मार्गदर्शन करना एवं कार्य रणनीति पर सतत प्रयास करते रहना पर चर्चा किया गया साथ ही विषय आधारित कार्यों को प्रनीत करने की बात कही गई । सभी संकुल अकादमिक समन्वयक अपने शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन करते रहने की बात कही गई । सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू सर ने प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्य के लिए संकुल अकादमिक समन्वयक को आधार स्तंभ बताया । बी आर सी कोटेन्द्र सर जी ने आगामी कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये , इस तरह तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त जानकारी मोहित भौसार्य संकुल समन्वयक डोंडी लोहारा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *