google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खेरथाबजार में फलफूल रहा सट्टा व अवैध शराब का व्यापार,सरपंच ने sp बालोद को पत्र लिखकर कहा कि संजारी पुलिस चौकी को मामले की जानकारी

डौंडी लोहारा :- ब्लाक के ग्राम खेरथाबजार जो कि एक बड़े मवेशी बाजार के नाम से जाना जाता है। इन दिनों सट्टा व अवैध शराब बिक्री के नाम से जाना जा रहा है। हम यह इसलिए कह रहे है कि संजारी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले खेरथाबजार में अवैध धंधेबाजों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। व ग्राम के शांत माहौल को अशांत करने का काम कर रहे है।

ग्राम के युवा सरपंच विक्रम सिन्हा ने बताया कि इस अवैध कार्यो पर लगाम लगाने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के सम्बंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर पत्र भी सौपा था जिसमे इस बात का स्पष्ठ उल्लेख किया गया है। कि संजारी थाना प्रभारी को इस मामले से अवगत कराने के बाद भी इन गैर कानूनी कार्यो में रोक नही लग पा रहा है। जिससे सट्टेबाजों व शराब बेचने वालों का हौसला बुलन्द हो रहा है। वही गांव का माहौल खराब हो रहा है। जिससे गांव में कभी भी अप्रिय स्थिति बन सकता है।

सरपंच विक्रम सिन्हा ने एक बार फिर से पुलिस अधिकारियों से मांग किया है कि ग्राम में ऐसे अवैध कार्यो पर रोक लगे इसलिए ऐसे लोगो का धरपकड़ करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *