google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नाला में डूबने से जनपद इंजीनियर की मौत


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
ग्राम दुधली में बन् गांव नाला के पास मंगलवार रात 9बजे के करीबन जनपद इंजीनियर की मौत हो गई घटना कि जानकारी सुबह हुई जब सड़क पर उसके मोटरसाइकिल को वहां पर खड़े देखा और कोई नजर नहीं आने पर ग्रामीणों ने पुल के नीचे झांक का देखा तो 4 फीट गहरे पानी में उनकी लाश तैरती हुई पाई गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमंत ठाकुर 35 वर्ष जो डौंडीलोहारा जनपद में इंजीनियर के पद पर था जो कार्य में लापरवाही के चलते उनको गुरूर जनपद में ट्रांसफर किया गया था जो रोजाना अपनी मोटरसाइकिल से शाम को अपने घर डेंग्रापार आना जाना किया करता था ग्रामीनो ने बताया कि मृतक काफी सीधा-साधा वा मिलनसार व्यक्ति था उनका किसी के साथ कोई जातिगत दुश्मनी भी नहीं थी कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था जिसके चलते वह शराब पीने का भी आदी हो चुका था ऐसा मानना है कि कल भी वह शराब सेवन करने के लिए गांव से दूर में बैठकर शराब पीने बैठा रहा होगा और ज्यदा नशा ज्यादा होने के चलते वह नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई फिलहाल बालोद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम से बालोद अस्पताल भेज दिया गया हैं मृतक के चेहरे में हल्का से खरोच के निशान पाए गए व उनके पास मोबाइल नहीं पाया गया जो संदेह को जन्म दे रहा है क्योंकि मृतक हमेशा दो मोबाइल साथ में रखता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *