google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी भन्नी सागर देवार गिरफ्तार,रात भर पति ने हाथ,मुक्का,व लात से की थी मारपीट


अर्जुन्दा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्या करने के बाद से कई महिनो से फरार आरोपी भन्नी सागर देवार को आज अर्जुन्दा पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद किया गिरफ्तार।
आरोपी के उपर 5,000 रू का था ईनाम घोषित।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में पिछले कई महिनो से फरार आरोपी भन्नी सागर देवार को आज दिनांक 23/12/22 को राजनांदगाँव बस स्टैंड से गिरफ़्तार करने में सफलता मिली। फ़रार आरोपी की जिला बालोद, दीगर जिला के अलग-अलग स्थानो पर एवं बिहार में लगातार पता साजी की जा रही थी। आरेापी भन्नी सागर का निश्चत पता स्थान का नही होने से पता साजी में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा अंतत: मुखबीर की सूचना पर आरोपी भन्नी सागर को आज दिनांक 23.12.2022 को राजनादगांव नया बस स्टैण्ड से थाना प्रभारी शिशिर पाण्डेय् के हमराह प्रआर विकास सिंह, आर.पिताम्बर ठाकुर, कमलेश रावटे, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, नेमसिह निषाद भुपतदास मानिकपुरी, भालेश्वर देवांगन के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुछताछ में अपराध घटित करना कबुल करने पर अ्रगीम कार्यवाही हेतु थाना अर्जुन्दा लाया गया।
आरोपी भन्नी सागर देवार पिता स्व.भारत सागर देवार उम्र-25 वर्ष साकिन कसहीकला थाना सुरेगांव हाल पता डोगरगांव अटल अवास वार्ड क्रमांक-11 थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव को घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक पुछताछ किया गया जो बताया कि भन्नी सागर म़ृतिका भारती मंडावी से घटना के 02 वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध के चलते शादी कर एक साथ दल्लीराजहरा रह रहे थे। मृतिका के अन्य लोगों से मेल जोल व शराब पीने के आदि होने से आरोपी मृतिका से नाराज रहता था। आरोपी भन्नी सागर, व मृतिका कोबा बुदेली में रहने आये थे। दिनांक 18.06.2022 के शाम 05/00 बजे आरोपी भन्नी कबाड़ी बेचकर डौण्डीलोहारा से कोबा आया तो ठहरे हुये स्थान पर मृतिका भारती नही थी जिसका पता तलास किया तो रात 08/00 बजे करीबन मृतिका कसहीकला में आरोपी को मिली मृतिका भारती मंडावी काफी शराब पीयी हुयी थी जिसे आरोपी कसहीकला भांठा के खण्डर भवन में ले जाकर मृतिका के अन्य लोगों से मेल जोल व शराब पीने के आदि होने के चलते हत्या करने की नियत से रातभर आरोपी द्वारा मृतिका को हाथ मुक्का व लात से मारपीट करने से मृतिका अधमरी पड़ी थी जिसे भन्नी अपने कबाड़ी वाहन मोटर सायकल में अपनी शरीर से बांध कर नवागांव से रेंहची बांध जाने के मार्ग के बीचो-बीच मृत हालत में फेक कर भग जाना तथा डौण्डीलोहारा के आस-पास रहकर कबाड़ी काम करना तथा डोगरगांव जिला राजनादगांव में रहकर पिछले 06 माह तक आश्रय स्थल राजनादगांव रेल्वे स्टेशन के पास रहकर पुलिस के डर से छुप कर जीपन यापन करना अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये है। संपूर्ण विवेचना के दौरान आरोपी भन्नी सागर देवार के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज दिनांक 23.12.2022 के 12/40 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिशिर पाण्डेय् के हमराह प्रआर. विकास सिंह, आर.पिताम्बर ठाकुर, कमलेश रावटे, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, नेमसिह निषाद भुपतदास मानिकपुरी, भालेश्वर देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *