
सरायपाली:- राजस्व, खाद्य, कृषि, परिवहन, पुलिस, वन एवं मण्डी विभाग द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों, कोचियों, बिचैलियों व अन्य व्यक्तियों पर धान के अवैध भण्डारण, अवैध परिवहन व सहकारी समितियों में अवैध रूप से खपाने के प्रयासों पर सतत् निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सरायपाली हेमन्त रमेश नन्दनवार की अगुवाई में तहसीलदार युवराज कुर्रे, राजस्व निरीक्षक छुईपाली हरीशभाई पाटिल, हल्का पटवारी मंजेश भोई, खाद्य निरीक्षक श्रीमति सुशीला गभेल, उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारी जे.डी. मांझी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ए.के. चैधरी, मण्डी सचिव जुगुतराम ध्रुवंशी, मण्डी कर्मचारी महेन्द्र भोई द्वारा शिकायत में मिली सूचना के आधार पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चिवराकुटा धान उपार्जन केन्द्र चिवराकुटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सूचना मिली सरिता/कैलाश, कल्पना/व्यासदेव, ज्योति /निमाईचरण के नाम से धान उपार्जन केन्द्र चिवराकुटा में पंजीयन कराया गया है, परन्तु उनके पंजीकृत खेत में धान का उपज नगण्य है एवं सम्बन्धित कृषक द्वारा दूसरे के धान को पंजीकृत रकबे में विक्रय किया जा रहा है। मौके पर जाकर जाँच किया गया एवं पाया गया कि निमाईचरण भोई खम्हारपाली द्वारा 150 पाकिट धान वजन लगभग 60 क्विंटल धान ट्रेक्टर से लाया गया है। सम्बन्धित कृषक निमाईचरण भोई के खेत का निरीक्षण समस्त अधिकारियों अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक छुईपाली, हल्का पटवारी, खाद्य निरीक्षक, उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मण्डी सचिव, मण्डी कर्मचारी, सरपंच ग्राम पंचायत चिवराकुटा, ग्राम कोटवार व अन्य ग्रामीणों द्वारा किया गया। धान फसल के अवशेषों एवं भूमि की गुणवत्ता के आधार पर शिकायत पाया गया एसडीएम के निर्देश पर उक्त 150 धान को जप्तकर उपार्जन केन्द्र प्रभारी धनपति दास के सुपुर्द किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904