google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गरीबो के आवास की राशि रोक रही भूपेश सरकार-अभिषेक शुक्ला

⚡मुढ़िया में मनाया गया सुशासन दिवस मोर आवास मोर अधिकार अभियान चलाकर हितग्राहियों को दी जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम मुढ़िया में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मोर आवास मोर अधिकार अभियान भी चलाया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ज़िला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, आवासहिन जनता के लिए पक्का आवास का निर्माण सन्‌ 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है, परन्तु वर्ष 2018 में छग में कांग्रेस के भूपेश सरकार बनने के बाद से छग प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के आवासहीन जनता के पक्के आवास निर्माण हेतु राज्यांश की राशि रोक कर पक्के आवास से वंचित किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कुल लगभग 16 लाख आवास में से स्वीकृत लगभग 12 लाख आवास को छग सरकार ने रोक रखा है । जिसके विरोध में प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार ग्राम पंचायत स्तर, विधानसभा स्तर, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर पूरे प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार प्रधानमंत्री आवास हेतु बूथ स्तर पर कार्य योजना बनाई है ।
कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल,पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहू,ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर हेमलाल देशलहरे, चैतन्य निषाद, ईश्वर लाल भुआर्य, गिरधर लाल बर्सेल, रूपदास साहू, टुमन लाल साहू, रोमन लाल साहू, गैनू विश्वकर्मा, आत्मा राम सिहारे, सरजू राम बर्सेल, सरजू राम देशमुख, हीरासिंह विश्वकर्मा, रिखीराम साहू, लिखन लाल बर्सेल, भुनेश्वर साहू, चम्पा बाई चनाप, रेखाबाई नायक, गुहेलीन बाई, भुनेश्वरी भुआर्य, भुनेश्वरी देशमुख, भोजराम साहू, दर्शन नायक, विदेशी राम करभाल, अमर साहू, सरजू बर्सेल, शिव साहू, ढालूराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *