google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याऐ किसान होरीलाल के घर में ऋण पुस्तिका बनाकर पहुॅचाने के दिए निर्देश



बालोद 27 दिसम्बर 2022
आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भण्डेरा निवासी बुजुर्ग किसान होरीलाल के लिए बहुत ही राहत देने वाला साबित हुआ। बुजुर्ग किसान श्री होरीलाल ने आज कलेक्टर जनदर्शन में पहुॅचकर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से उनके ऋण पुस्तिका के गुम जाने पर तत्काल दूसरी ऋण पुस्तिका प्रदान करने की मांग की। किसान होरीलाल ने कहा कि ऋण पुस्तिका के गुम जाने से उन्हें शासन के योजनाओं के लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। कलेक्टर ने तहसीलदार गुण्डरदेही को तलब कर किसान होरीलाल का तत्काल ऋण पुस्तिका बनाकर उनके घर में पहुॅचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर से शीघ्र ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति बनाकर उनके घर में पहुॅचाने के आश्वासन मिलने के बाद किसान होरीलाल के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव नजर आ रहे थे। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए हुए लोगों की समस्याआंे एवं माॅगों को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम खपरी के सोहन लाल ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम देवरी के गोवर्धन लाल ने वृद्धापेंशन दिलाने, ग्राम भोथीपार के ग्रामीणों ने नया ट्रंासफार्मर लगाने, ग्राम भाटागांव के मधुसुदन यादव ने व्हीलचेयर प्रदान करने, ग्राम रीवागहन की टुलेश्वरी बाई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत ठेकवाडीही के सरपंच ने नया भवन दिलाने सहित अन्य ग्रामों से पहुॅचे ग्रामीणों ने भी अपनी माॅगांे एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *