google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वन विभाग की टीम ने तस्करों पर की कार्यवाही , अवैध तरीके से लकड़ी परिवहन करते मिला ट्रक को किया जप्त

सरायपाली वन विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करने की सूचना पर जांच की जा रही थी तभी बंजारी नाका वनजांच चौकी प्रभारी को मुखबिर की सूचना पर बंजारी नाका से 1 किलोमीटर दूर राजस्थान पासिंग ट्रक में खैर प्रजाति के लकड़ी होने की सूचना पर जांच की गई ‌। ट्रक में लदे ऊपर में भूसा भरा हुआ था तथा उसके नीचे गिला लकड़ी खैर प्रजाति का भारी मात्रा में लकड़ी का गोला रखा हुआ था।परिवहन संबंधी कागज़ात पूछने पर कागज़ात नहीं होना बताया।जिस पर लकड़ी सहित जब्त किया गया। इन जब्त ट्रक संचालकों पर वनोपज अभिवहन नियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। वन वन विभाग के डिप्टी रेंजर अनिल प्रधान ने बताया कि वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करने वाले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ओडिशा से राजस्थान के लिए गीला खैर प्रजाति लकड़ी का अवैध परिवहन लकड़ी सहित जब्त कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में बंजारी नाका वनजांच चौकी प्रभारी फिलीफ नंद , छलिया, अनिल प्रधान राकेश,,मन्नू सहित वन अमला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *