

डौंडीलोहारा :- वनांचल ग्राम कर्रेगांव में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा के कर कमलों से हुआ। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अपनी अनुपस्थिति में अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम कर्रेगांव में मानस गान प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए अपने प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा को भेज कर ग्रामीणों की सभी बातों को तथा मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनने कहा। अतिथियों के आगमन होते ही ग्राम वासियों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत सत्कार करते हुए मानस मंच तक अगवानी करते हुए ले गए जहां मुख्य अतिथि अनिल लोढा ने मंच के सम्मुख विराजमान राम दरबार, तुलसी महारानी एवं ग्रामीण देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर मानस गान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि अनिल लोढा ने कहा कि रामचरितमानस का आयोजन निसंदेह पुण्य सालियों के माध्यम से होता है। रामचरितमानस पढ़ते हैं तो श्री राम के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। तब कहीं जाकर रामचरितमानस की प्रतियोगिता सफल हो पायेगा। हर व्यक्ति अपने पुत्र पुत्रियों को राम ,कृष्ण, राधा, सीता बनाना चाहते हैं। तो स्वयं को पहले राजा दशरथ, नंद बाबा, जनक जी महाराज व माताएं कौशल्या देवकी ,यशोदा बने तभी आपका पुत्र राम कृष्ण व पुत्री राधा, सीता बन पायेगी। श्रीराम सात्विक थे । आप सभी सात्विकता की ओर अग्रसर हो। आपके गांव में प्रति वर्ष कलेंडर वर्ष की बिदाई के बेला में रामचरित मानस का आयोजन करते हैं। ये बेहद ही प्रशंसनीय कार्य है। अध्यक्षता की आसंदी से रेलहा राम ने कहा कि आयोजन समिति के द्वारा प्रतिवर्ष इस गांव में सबको धर्म के मार्ग में जोड़ने का प्रयास करने के लिए रामचरित मानस का आयोजन करते हैं। आयोजन समिति व ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। विशेष अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भूपेश सरकार ने ग्रामीणों को धर्म से जोड़ने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में रामचरित मानस गान प्रतियोगिता को प्रोसाहित करने ग्राम पंचायतों में रामायण प्रतियोगिता शुरू किया है। सभी मानस मंडलीयों को महत्व दिया जा रहा है। जिससे धर्म का प्रचार प्रसार होगा । और लोग धर्ममय जीवन व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने , सरपंच कुदारी दल्ली झुमुक परसाई, महाविद्यालय मंगचुवा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, आयोजन समिति अध्यक्ष देवनारायण भण्डारी, उपसरपंच उत्तम ठाकुर, रूद्र नारायण पाटिल ,ग्राम पटेल सुरेश कुमार भुआर्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904