google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दूधली के मंडई में जमकर बिकी अवैध शराब,अवैध कारोबार करने वाले कोचियों पर कार्रवाई नहीं,हौशला बुलंद पत्रकारों को बना रहे टारगेट

अवैध कारोबार में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों ने चली चाल खबर प्रकाशन कर रहे पत्रकार के खिलाफ दबाव बनाने कर रहे शिकायत


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
जिला मुख्यालय बालोद से 8 किलोमीटर दूर ग्राम दुधली मालीघोरी में ग्रामीणों द्वारा शनिवार 31 दिसंबर को मंडई का आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय कोचिंयो द्वारा काफी मात्रा में शराब लाकर कर ऊंचे दाम पर बेचने की जानकारी लगातार सामने आ रहा था बताया जा रहा है कि किसी मुखबिर द्वारा इस संबंध में पुलिस प्रशासन को लगातार सूचना देने पर मात्र खानापूर्ति के लिए बालोद थाना के कुछ सिपाहियों द्वारा उनके ठिकानों पर जाकर कर रेड मारी गई तो उनके हाथ एक भी शराब बरामद नहीं हुईं
उनके जाने के आधे घंटे बाद फिर से अवैध शराब की बिक्री शुरू हो गई जो रात 11:00 बजे तक चली

दिन भर सिर्फ हवा में हाथ पैर मारती रही पुलिस

वही आपको बता दे की 1 माह पूर्व सभी ग्रामीण एकजुट होकर गांव बंद करके गांव में अवैध शराब ,सट्टा बंद करने की मुनादी करवाई थी और जो शराब बेचते हुए पाए जाने पर 51 हजार रुपए दंड का प्रावधान रखा गया था उसका भी असर देखने को नहीं मिल रहा है।
बालोद पुलिस द्वारा दुधली के अवैध शराब बिक्री को छोड़कर अन्य सार्वजनिक जगहों पर बैठकर शराब पीने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जो काबिले तारीफ है।सूत्रों की माने तो जिस दिन मदिरा दुकान बंद होती हैं उन दिनों भी मदिरा प्रेमियों को दूधली में सुबह 7 बजे से आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है।
बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के पदभार ग्रहण करने पर बालोद थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई की गई थी उसके बाद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वहीं स्थानीय मीडिया प्रभारी के द्वारा लगातार दूधली मेंअवैध शराब बिक्री को लेकर खबर प्रकाशन करने पर अवैध शराब कोचीए वा उनके गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी व एस टी,, एस,सी के झूठे केस में फंसाने के लिए झूठे रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। ताकि ऐसे धंधेबाज के खिलाफ कोई खबर प्रकाशन न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *