google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद ने किया जैन समाज का समर्थन, शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

जैनी समाज सम्मेद जी शिखर की अवहेलना को लेकर गुस्से में है. वहीं जैनियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं जैन समाज अपनी आस्था की धुरी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर गया है.

झारखंड की सरकार द्वारा ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल बनाने और गुजरात के पलिताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ के फैसले के खिलाफ जैन समाज के लोगों ने मुंबई में आज विरोध प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए है।

जैनी समाज सम्मेद जी शिखर की अवहेलना को लेकर गुस्से में है. वहीं जैनियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं जैन समाज अपनी आस्था की धुरी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर गया है।

वहीं सरकार के कानों पर जू नहीं रेंग रही है किसी भी सूरत में सरकार अपने तुगलकी फरमान को वापस लेने के मूड में नहीं दिख रही है. सम्मेद जी शिखर की पवित्रता बनाए रखने के लिए जैन समाज देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र के जैनियों का गुस्सा हर शहर में देखने को मिल रहा है और अब जैन आंदोलन को विश्व हिंदू परिषद ने अपना समर्थन दिया है. इंटरनेशनल वर्किंग प्रेजिडेंट आलोक जी ने वीडियो जारी कर समर्थन की घोषणा की गई.

हालांकि पिछले कई दिनों से जैन समाज इस फैसले का विरोध कर रहे है. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि शिखरजी हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा. कण-कण के सम्मेद शिखर का अधिकार उनका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *