
🟥 नारायणपुर के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए. आदिवासी समुदाय का आरोप है कि, ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की है. हाथ में डंडे लेकर और माथे पर तिलक लगाकर नारेबाजी की है. भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने एसपी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. जिसमें एसपी के सिर पर चोट आई है
नरायणपुर:- यहाँ ग्रामीणों ने धर्मांतरण को लेकर जोरदार हंगामा किया है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सदानंद कुमार के सिर पर चोट आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इधर हालात को देखते हुए आईजी सुंदर राज पी मौके के लिए रवाना हो गए हैं । उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और स्थिति को काबू में कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह खुद मौके के लिए रवाना हो रहे हैं। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हफ्तेभर पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे। उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की।
यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी पर भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904