google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्लीराजहरा जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य अब तक अधूरा:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या फिर भी मंत्री अनिला भेड़िया निष्क्रिय:–विक्रम धुर्वे

डौंडीलोहारा विधायिका अनिला भेड़िया कि कार्य प्रणाली पर फिर उठा सवाल:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे ने एक बार फिर छत्तीसगढ शासन में मंत्री व डौंडीलोहारा विधायिका की निष्क्रियता व कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।भाजपा की सरकार द्वारा दल्ली राजहरा की पेयजल की समस्या को देखते हुए 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमन्त्री रमन सिंह जी के सरकार द्वारा यहाँ जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धीकरण सयंत्र की स्वीकृति की गई थी।कही यही तो बड़ी वजह नहीं है,की वर्तमान विधायक व मंत्री द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में अबतक निष्क्रिय नज़र आ रही है।परंतु आज लगभग 6 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कार्य अधूरा है,जिसका नुकसान संपूर्ण दल्लीराजहरा वासियों को उठाना पड़ रहा है। विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री अनिला भेड़िया यह जानती हैं की दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या है,फिर भी वह जानबूझकर नगर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा अनिला भेड़िया को विधायक बने 9 साल हो गए है।और मंत्री बने 4 साल हो गए है,फिर भी वह अपने क्षेत्र के लिए निष्क्रिय साबित हो रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री विकास की बात तो दूर अपने घर पर ही शराब दुकान खुलवा कर रखी है।गर्मी आते ही दल्लीराजहरा में जल की समस्या बहुत बढ़ जाती है।जिससे की काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है,अगर जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र की शुरुवात हो गई तो दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या नही होगी। विक्रम धुर्वे ने जनहित के लिए जल्द से जल्द जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।यदि ये माँग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो नगरवासियों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए जनआंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *