google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नई पहल:-पुनारकासा में निः शुल्क वाचनालय का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद

श्रीमती सुंदरिया बाई नायक के कर कमलों से ग्राम पूनारकसा में निशुल्क वाचनालय का उद्घाटन हुआ

डोंडी लोहारा :- वनांचल क्षेत्र पुनारकसा के प्रतिष्ठित नायक परिवार के द्वारा आज वनांचल क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण अध्यनरत बच्चों को अच्छी शिक्षा व उच्च शिक्षा हेतु एक स्थान मुहैया कराने के साथ साथ उसमे उच्चकोठी की पुस्तकें भी उपलब्ध कराकर छात्रों को एक अवसर व सौगात प्रदान किया है। 8 जनवरी को सेवानिवृत्त पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राधेश्याम नायक की उपस्थिति में उनकी माता जी के हाथों यह वाचनालय छात्र छात्राओं की सुविधा हेतु खोला गया।
निः शुल्क वाचनालय खोलने का उद्देश्य ग्राम के एवम आस पास के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूक करना है, साथ ही उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार रहने हेतु सारी सुविधाओं से परिचित कराते हुए उनमें एक कुशल मानवीय मूल्यों का भी विचार पलवित करना है।
इन सब के लिए वाचनालय में सामाजिक, साहित्यिक इतिहासिक , आर्थिक, धार्मिक एवम् अनन्य कहानियों का संग्रह है। इसके अलावा प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित किताबों का संग्रह भी है। कोई भी व्यक्ति, बच्चे वहां जा कर ज्ञान अर्जित कर सकता है। ये सब निः शुल्क होगा।
बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही सभी ज्ञान की सामग्री एक ही जगह पर उपलब्ध हो सकेगी ये वाचनालय ग्राम वा आस पास के बच्चों के समग्र मानसिक विकास में योगदान दे सके इसी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *