google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

निषाद समाज ने मनाया गुहा निषाद जयंती

डौंडीलोहारा – ग्राम रेंगाडबरी मे निषाद समाज ने धुमधाम गुहा जयंती मनया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ईन्द्रपाल तुमरेकी जी सरपंच रेंगाडबरी, अध्यक्षता श्री हेमकुमार रावटे जी , विषेश अतिथि श्री थानसिंग रावटे,श्रा धनेश देशमुख जी, श्रीमती चंन्द्रलेखा देशमुख जी पुर्व सरपंच रेंगाडबरी, श्रीमती टीकेन्द्री भुआर्य,श्री चन्द्र प्रकाश सोनी जी उप सरपंच रेंगाडबरी,श्री शिवदयाल निषाद वकील, श्री बलीयार निषाद,श्री रघुनाथ निषाद अध्यक्ष निषाद समाज द्वारा,गुहा निषाद और श्रीराम जी के तैर चित्र कि पुजा अर्चना किया गया। सुबह से यज्ञ पुजा के बाद कलश यात्रा निकाला गया जिसमे जय शीतला मां जस मंडली के साथियों ने जस गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनो को भोजन प्रसादी कराया गया।कलशा सजाने के प्रतियोगियों को अतिथियों के कर कमलों से क्रमशः प्रथम मानषी निषाद, दुसरा कयाबती निषाद,तीसरा डाली निषाद,चौथा लिलेवरी निषाद,पांचवा पायल निषाद, छठवां खुशबू निषाद पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों के आशिर्वचन उद्बोधन के बाद शाम को श्रीराम मानस परिवार चिलमगोटा और जय मां शीतला मानस मंडली रेंगाडबरी के द्वारा गुहा निषाद राज पर कथा व्याख्यान प्रस्तुत किया। विष्णु कोठारी मीत ने दोनों मंडली के साथ मिलकर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिमय माहौल बनाकर झुमने नाचने पर मजबुर कर दिया । कार्यक्रम मे ताराचंद निषाद, ओमशंकर निषाद,डोमेन्द्र निषाद, दिनेश मल्लाह,छगन निषाद,राभुवन निषाद के अलावा समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन निषाद समाज प्रमुख श्री रघुनाथ निषाद द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया।मंच का सफल संचालन विष्णु कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *