google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नियम एवम शर्तो का किया जा रहा है खुलेआम तिरस्कार ,मामला रोड निर्माण का

डौंडी :- जनकल्याण के लिए बनाए जा रहे डौंडी से आत्माबाद सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है जब मड़ई मेला के समय इस रोड पर इतनी अधिक आवाजाही के बीच मे बिना सूचना पटल लगाए रोड के दोनों तरफ गढ्ढे खोद दिए गए और बीच मे हाइवा ट्रक खड़े करके उसमें मिट्टी लोड करने लगे है ,जिसके चलते आम राहगीरों को मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा। जहा पर काम चल रहा है वहां पर साइड इंचार्ज से पूछने पर की सावधानी सूचक क्यों नही लगाया गया तो इंचार्ज द्वारा संतोषप्रद जवाब नही दिया गया।

अगर इस बीच कोई दुर्घटना या हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा जबकि रोड के दोनों ओर गड्ढे कर दिए जाने से बड़ी वाहन चलने पर दो पहिया वाहनों को साईड नही मिलने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वही गड्ढे में बाईक सहित गिर जाने का अंदेशा भी व्याप्त हो रहा है। इन सब बातों को दरकिनार कर रोड ठेकेदार अपनी मनमानी में लगे हुए है जो आने वाले समय मे बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। गौरतलब है कि रोड निर्माण में लगे इंजीनियर को भी आम नागरिकों का कोई परवाह ही नही है। तभी तो बिना सावधानी सूचक चस्पा के बेखौप निर्माण कर आम जनों के जान के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है। यह सीधा सीधा इंजीनियर की लापरवाही को दर्शा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *