google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बगईकोन्हा नहर लाइनिंग जीर्णोद्धार हेतु बजट में 2 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि स्वीकृत:अनिल लोढ़ा

डौंडीलोहारा :- ग्राम बगईकोन्हा नहर लाइनिंग जीर्णोद्धार करने क्षेत्र के किसानों ने लगातार मांग कर रहे थे जिसका सुध लेते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने बजट में 2 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराकर किसानों को सौगात दी है उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने बताया कि बगईकोन्हा नहर लाइनिंग जीर्णोद्धार कार्य का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । अब कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुभारंभ करेंगी। सीसी केनाल सहित कुलापा कार्य स्वीकृत होने से लगभग क्षेत्र के 80% किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। जिससे किसानों की पैदावारी में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे। नहर लाइनिंग की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के किसानों में एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्राम कसही के 200 किसान, सिरपुर के 130 किसान व बगईकोनहा के 120 किसानों की 590 एकड़ खेतों की सिंचाई होगी । जिससे किसानों के चेहरे में खुशी की चमक स्पष्ट दिखने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *