google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हमर बेटी हमार मान , बालिका सुरक्षा पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड

सरायपाली हमर बेटी हमर मान ,हमर पुलिस हमर संग* के बैनर तले टीआई आशीष वासनिक थाना प्रभारी सरायपाली ने गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के महत्वकांक्षी योजना हमर बेटी हमर मान बालिका सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन आई.ई. एम स्कूल कुटेला में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर, के विज़ विशेष डीजीपी रिटायर्ड, विशिष्ट अतिथि प्रेरक बी शैलजा अध्यक्ष तेलुगु ब्राह्मण समाज रायपुर, डॉक्टर सुजाता पटेल, श्रीमती डॉ संध्या भोई , सरपंच मनोज पटेल, प्रकाश मांझी बी ई ओ एसडीओपी अभिषेक केसरी, पिथौरा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ,रूपेश कुमार युवा समाज सेवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित वह फूल माला अर्पित किया व सभी ने अरपा पैरी के धार राजकी गीत गाया। मुख्य अतिथि आर के विज़ ने बालिकाओं को सुरक्षित जीवन यापन करने व अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत लगन व ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करने को प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता 2000 ने बालिकाओं को सफलता के पांच मूल मंत्र 1.अनुशासित जीवन यापन, 2. लक्ष्य दृढ़ निश्चय, 3. शिक्षा किसी भी परिस्थिति में पूर्ण करें, 4.समय बहुमूल्य समय का सही सदुपयोग व्यर्थ ना गवाएं, 5.सकारात्मक सोच अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने इस पांच मूल मंत्र को दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपनाने व जीवन में पूर्ण सफलता प्राप्त करने को प्रेरित किया। डॉक्टर सुजाता पटेल ने बालिकाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता की विस्तृत जानकारी दी।
टी. आई. आशीष वासनिक ने अपराध से दूर रहकर जीवन पुलिस को अपना मित्र मानकर समाज से अपराध दूर करने को पुलिस का सहयोग देने को जागरूक किया।
रुपेश कुमार युवा समाजसेवी ने बालिकाओं के कानूनी अधिकार गुड टच, बैड टच ,छेड़छाड़ ,साइबर क्राइम सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार के बारे में जानकारी दिए। महिला आरक्षक अनुभवी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व आत्म सुरक्षा की जानकारी दी।
पुलिस बालमित्र रखना डेविड ने डायल 112 इमरजेंसी एवं अन्य आवश्यक नंबरों की जानकारी दी उन्होंने बालिकाओं को मजबूत बनने के टिप्स दिए।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश गिरेपुंजे के दिशानिर्देशन अभिषेक केसरी एस डी ओ पी व आशीष वासनिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में हमर बेटी हमर मान कार्यशाला में 2,000 से अधिक बालिकाओं के लिए बालिका सुरक्षा कार्यशाला द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में टीआई आशीष वासनिक थाना प्रभारी, नितीश आर नायर आर आई महासमुंद, रुपेश कुमार युवा समाजसेवी, प्रेरक बी शैलजा समाजसेवी रायपुर, महिला आरक्षक अन्नु भोई, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, पुलिस बालमित्र शुभ्रा डड़सेना, श्रीमती सरिता साहू, डॉक्टर सुजाता पटेल, श्रीमती रक्षा साहू, सरिता तिवारी, प्रेरक अनुजा छत्तर उड़ान एस सोसायटी महासमुन्द, अरविंद साहू, मुकेश साहू, तरुणी सेन, जय प्रकाश साहू, दीपांजलि संतलाल बारीक, सेवा शंकर अग्रवाल एवं चेतन साहू बाल मित्र के रुप में अपना नाम शामिल किए।इसके द्वारा
पुलिस विभाग के साथ मिलकर स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को अपराध से दूर रहकर सुरक्षित भविष्य के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।अतिथियों द्वारा सरायपाली ब्लॉक के टॉपर मेरिट लिस्ट बालिकाओं को मेडल पहनाकर विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभावान बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया
इस कार्यशाला को सफल बनाने में भी प्रकाश मांझी बी ई ओ सरायपाली प्राचार्य फादर जूलियानुस आई एम आई कुटेला व समस्त अतिथियों एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य/शिक्षकगणों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यशाला का सफल संचालन पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने किया कार्यक्रम का सफल आयोजन थाना सरायपाली के स्टाफ द्वारा किया गया अंत में रुपेश कुमार युवा समाजसेवी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *