google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षक की पूर्ति नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन व चक्काजाम

शिक्षको की मांग के लिए पहले भी आवेदन दिया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा – ग्रामीण

क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने,हम क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे – पंकज जैन

बालोद(डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम खैरकट्टा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शिक्षको की कमी के चलते पढ़ाई नही हो पा रही है,शिक्षको की मांग के लिए शाला विकास समिति एवं पालकगण,ग्रामीणों द्वारा पहले भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को आवेदन कर चुके है लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया नही हुई,जिससे तंग आकर शाला विकास समिति सम्मेत ग्रामीण जनों द्वारा बैठक रखा गया,जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति पंकज जैन,कामता भंडारी,ग्राम सरपंच उभय राम नायक,शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद चुरेंद्र,देवनारायण,ग्राम पटेल रंजन लाल,खोरबहारा,प्रेम लाल,व्यासराम,मनोज,राधा बाई,जमुना बाई,शांति निषाद,रेखा बाई,तारा बाई,तुलेश्वरी बाई,देवेंद्र,लवण रावते सहित पालकगण एवम ग्रामीण जन मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने अपनी बातो को प्रमुखता से रखा और सर्वसम्मति से ठोस निर्णय लेते हुए बच्चो की पढ़ाई अच्छे से हो और सभी का भविष्य उज्ज्वल हो इस हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी डौंडी लोहारा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ग्रामीणों से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मुलाकात भी की जहां उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की उनकी मांगे पूर्ण हो जायेगी,तब ग्रामीण जनों ने कहा की अगर शनिवार तक शिक्षक की पूर्ति हो जाती है तो हम आंदोलन नही करेंगे।
अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो 20/02/2023 दिन सोमवार को हम शाला में तालाबंदी कर चक्काजाम कर आंदोलन करने बाध्य होंगे,जिसके लिए पूर्ण रूप से शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ग्रामीण जनों का कहना है शिक्षा के प्रति कोई भी शासन प्रशासन के लोग संवेदनशील नहीं है,ऐसे में अपने हक अधिकार के लिए जमीन पर उतरने हम मजबूर हो चुके है।

क्षेत्र के पंकज जैन ने कहा हमारे क्षेत्र को वनांचल व पिछड़ा क्षेत्र समझ कर शासन प्रशासन ध्यान नहीं देती,क्या हमारे बच्चो को अच्छी व उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। मैं अपने क्षेत्रवासियों के साथ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने हमेशा से रहा हु और इस बार भी पूर्ण रूप से हमारे बच्चो की शिक्षा के लिए हमारा अथक प्रयास रहेगा।और हम क्षेत्रवासियों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *